Ticker

6/recent/ticker-posts

के0बी0हिंदी सेवा न्यास की काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन





बिसौली(बदायूँ)
के0बी0हिंदी सेवा न्यास की 87वी मासिक काव्य गोष्ठी एवम होली मिलन आर0के0इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई।अध्यक्षता श्रीपाल शर्मा ने की आनंद कुमार दुबे जी मुख्य अथिति रहे।संचालन अवजीत "अवि"ने किया।
प्रारम्भ मंचासीन अथितियों व न्यास अध्यक्ष डॉ0सतीश चंद्र शर्मा "सुधांशु" ने दीप प्रज्वलित कर किया।
श्रीपाल शर्मा ने कहा-
साधना के बिना जिंदगी में
अब तो कोई सहारा नहीं है।
विजय कुमार सक्सेना ने सुनाया-
काव्य गोष्ठी कर रहा,
आयोजन प्रतिमास।
धन्यवाद का पात्र है, के0बी0हिंदी न्यास।।
संचालन कर रहे अवजीत "अवि" ने सुनाया-
माँ दुर्गा की शक्ति का,
करते सब गुणगान।
नारी के सम्मान का,
है यह पर्व महान।।
न्यास अध्यक्ष डॉ0सुधांशु ने सुनाया-
कोरोना से पड़ी मंहगाई की
कुछ मार होली में।
हमें मीठी लगी गुझिया बहुत
इस बार होली में।
उत्तराखंड,यू0पी0 के चुनावों से समझ आया,
रचा इतिहास बी0जे0पी0 ने पहली बार होली में।।
रामकृपाल तिवारी ने कहा-
ये वादियाँ नजारे अद्भुत सौंदर्य मनहरण था।
दृष्य मनोरम जीव जंतु स्वच्छंद विचरण था।।
12 वीं की छात्रा कु0साक्षी शर्मा ने सुनाया-
जिसे लगता भोग विलास की वस्तु है नारी।
उसे याद दिला दो झाँसी वाली रानी।
10 वर्षीय रुद्रांश ने सुनाया-
वृक्ष हमारे दाता हैं ।
प्राण वायु प्रदाता हैं।।
7वर्षीय स्तुति ने सुनाया-
माँ ने हमको डांट लगाई।
करते रहना रोज सफाई।
प्रशांत शंखधार ने सुनाया-
राम कहने से तर जाएगा।
पार भव से उतर जाएगा।
अथर्व शंखधार ने सुनाया-
जय राम श्रीराम जय जय राम।
कौशल्या के प्यारे राम।
इसके अतिरिक्त आनंद कुमार दुबे,शिवांक शर्मा ने भी काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर आर0के0इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक कन्हाई लाल गुप्ता,हरस्वरूप शर्मा,आशुतोष शर्मा,आशीष कुमार शर्मा,दिव्यांशु शंखधार ,बुद्धू सिंह ,अक्षांश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments