Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं:थानेदार ने महिला से किया रेप,मुक़दमा दर्ज ,वर्दी हुई शर्मशार




बिसौली(बदायूँ)
थाना वज़ीरगंज प्रभारी रहे (वर्तमान में क्राइम ब्रांच) प्रकाश सिंह की हरकत ने बर्दी को दाग़दार कर दिया। उस पर एक मुस्लिम महिला ने बेहोश करके बलात्कार करने और पिस्टन दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मुरादाबाद में प्रकाश सिंह पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं प्रकाश सिंह बदायूं से फरार बताए जा रहे हैं। कहते हैं जो जैसा करता है वो बैसा भरता है। प्रकाश सिंह की करतूतों की फहरिस्त इतनी लंबी है कि बयां भी न की जाये। प्रकाश सिंह जब उसावां थाना प्रभारी रहे तब उन्होंने दो पत्रकारों को धारा 307 के झूठे मुकदमे में फंसाया था। जिसमें उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप के बाद प्रकाश सिंह दोनों पत्रकारों को निर्दोष साबित किया। इसके बाद प्रकाश सिंह थाना वजीरगंज चले गये जहां एक मामले में कई निर्दोष लोगों को जेल भेजा। अब आकर प्रकाश सिंह का भी ऊँट पहाड़ के नीचे आ पहुंचा।जिला मुरादाबाद की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने 25 अगस्त को मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में प्रकाश सिंह के खिलाफ जबरदस्ती बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली के घर गई थी। प्रकाश सिंह जो उसकी सहेली के रिश्तेदार हैं। वह अपनी कार (DL 3 CBC 4506) से आए और साथ में कुछ खाने का सामान भी था उसमें नशीला पदार्थ मिला था। उसने और उसकी सहेली ने वह खा लिया, और वह दोनों बेहोश हो गईं। इसके बाद प्रकाश सिंह ने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। सुबह करीब 5 बजे वह होश में आई तो प्रकाश सिंह ने अपनी पिस्टन दिखाकर कहा कि इसके बारे में तुमने अपने घरवालों या किसी पुलिस अफसर से कहा तो तुम्हें झूठे मुकदमे में फंसा दूँगा । और वह वहां से चला गया। मेरी हालत इतनी गम्भीर थी कि मैं तीन दिन अस्पताल में भर्ती रही। मैंने अपने घरवालों को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी प्रकाश सिंह को निलंबित किये जाने की मांग की है। वहीं धारा 328, 506, 376 के अंतर्गत प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments