Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता नहीं करती बार बार भरोसा क्योंकि कुछ लोगों ने तोड़ा है भरोसा


*ऑल इंडिया न्यूज ।त्वरित टिप्पणी*
*(राहुल वार्ष्णेय, क्राइम रिपोर्टर, बदायूँ)*


बदायूँ में भारतीय जनता पार्टी सिक्सर लगाने के चक्कर में चौका भी न लगा पाई, पिछली बार की तुलना में 2 सीटें हाथ से गई, सहसवान सीट पहले से सपा के पास थी, इस बार भी सपा की झोली में है। शेखुपुर सीट हाथ से गयी और बिसौली सीट भी सपा के खाते में गई।
सपा ने भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटों पर जबर्दस्त टक्कर दी है। सदर से महेश गुप्ता, बिल्सी से हरीश शाक्य और दातागंज से राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने जनपद में भारतीय जनता पार्टी की लाज बचा ली। एक बार तो यह लगने लगा था कि भारतीय जनता पार्टी जनपद में सिक्सर के चक्कर में *शून्य* पर ही *आउट* न हो जाये। खैर, सपा प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर से यह बात साबित होती है कि अब इस नई सरकार में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को अपने अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर और अधिक कार्य करने होंगे। जिससे जनता का प्यार उन्हें आगे भी मिलता रहे। मोदी-योगी के चेहरे पर और कार्यों पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर भरोसा जताया है, उसको कायम रखना अब स्थानीय चुने हुए विधायकों की जिम्मेदारी है। क्योंकि मौका बार-बार नहीं मिलता।

Post a Comment

0 Comments