जनपद बलरामपुर
थाना रेहरा बाजार उप निरीक्षक अयोध्या सिंह मय हमराही फोर्स के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हामिद अली उर्फ चिउटाहे पुत्र रियासत अली निवासी पांचूडीह मौजा हुसैनाबाद थाना रेहरा बाजार को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अदद् देसी तमंचा 315 बोर व 2 अदद् जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिस के संबंध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 211/2020 धारा3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
*रिपोर्ट बलरामपुर यूपी से वेदप्रकाश मिश्रा*

0 Comments