*विभिन्न समस्याओं को दूर करने व विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हुई चर्चा*
*ट्रामा सेंटर, गौशाला, बाढ, सड़क निर्माण आदि को लेकर हुई चर्चा*
बलरामपुर । जनपद में विभिन्न समस्याओं व लम्बित कार्यो को लेकर सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से उनके निवास पर मुलाकात की और विस्तार से अपनी बात रखने के साथ ही बेलहा-इटवा-गौरा मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने पर धन्यवाद देने के साथ ही अविलंब मार्ग निर्माण शुरू करवाने का अनुरोध भी किया ।
सदर विधायक पल्टूराम ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्वीकृत के०जी०एम०यू० सेटेलाइट सेंटर/ मेडिकल कालेज के शिलान्यास, महेशभारी-भैसहवा मार्ग के निर्माण, बजाज शुगर फैक्ट्री के गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान के लिए, छुट्टा जानवरो से निजात पाने हेतु बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन खुटेहना-कान्हा गौशाला, सेवकराम पुरवा-वृहद गौशाला को अतिशीघ्र निर्माण करके प्रारम्भ करने, फुलवरिया बाईपास पर ओवरब्रिज बनाने हेतु तथा रिंग रोड के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से बात की । उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने में राप्ती नदी के कटान,उतरौला में गौशाला के निर्माण, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी ।
जनपदवासियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायकों के इस कदम की सराहना व प्रंशसा व्यक्त की है ।

0 Comments