रिपोर्ट चन्द्रप्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ
श्राबस्ती
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एपी भार्गव, अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे, उप जिलाधिकारी जे0 पी0 चैहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मातनहेलिया, डी पी आर ओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 एम0एल0 वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहें
श्रावस्ती- प्रदेश के मुख्य सचिव महोदय द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु दिए गए आदेशो का सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित समय से सुनिश्चित करे,ताकि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पावे,और जनपद को कोरोना बीमारी से मुक्ति मिल सके।
उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 09ः00 बजेे कोविड-19 रोकथाम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी टी0के0शिबु ने दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बीमारी से लोगो को बचाने हेतु अभी भी लोगो को और जागरूक करने की आवश्यकता है, जो जन सहयोग से लोगो को किया जा सकता है, इस बीमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर और अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए लोग आगे आवे, वे खुद सोशल डिस्टेंसिग अपनाए, मास्क लगाए तथा अपने आस-पड़ोस लोगो को भी इसका इस्तेमाल हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी कोविड-19 के संकट से पीड़ित हैं और बिना जन सहयोग से इस रोग पर विजय नहीं प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों का प्रत्येक दशा में आर0 आर0 टी0 टीमो द्वारा उनका प्रत्येक दशा में देखभाल सुनिश्चित कराया जाय और उनके स्वास्थ्य में दिक्कत है तो उनको इलाज मुहैया कराया जाय।
होम आइसोलेशन वाले लोगो का कुशल क्षेम जानने हेतु जब कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर से जब प्रतिदिन होम आई सोलेशन वाले लोगो से फोन पर बातचीत कर हाल चाल लिया जाता है तो यदि किसी व्यक्ति से बात नही हो पाती है या सम्बंधित व्यक्ति का फोन बंद मिलता है तो इसका उल्लेख पंजिका में जरूर किया जाय।
और उसकी सूची बनाकर सम्बन्धित क्षेत्र की आर0 आर0 टी0 टीम और सी0 एच0 सी0 के प्रभारी चिकित्साधिकारी को जरूर बता दिया जाय, ताकि उनसे लोग सम्पर्क कर उनका कुशल क्षेम जान सके। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजो की संख्या अधिक है,उन क्षेत्रों में अधिक से अधिक सैम्पलिंग करायी जाय।और यह भी ध्यान रखा जाए कि संक्रमित व्यक्तियों के कांटेक्ट में आए लोगों की प्रत्येक दशा में सेंपलिंग सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से जनपद में नोबेल कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने हेत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रुम एवं कमांड सेंटर, श्रावस्ती की स्थापना की गई है। जनपदवासियों द्वारा इस रोग के लक्षण खांसी गले में खराश, बुखार, सांस लेने में तकलीफ अथवा कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने की दशा में तत्काल सर्विलांस टीम निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जनपद स्तरीय स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमान सेंटर श्रावस्ती 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 पर अवगत कराया जा सकता है। इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल एवं कमांड सेंटर श्रावस्ती द्वारा दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन में गए प्रत्येक व्यक्तियों से नियमित रूप से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया 03 सितम्बर, 2020 तक जनपद श्रावस्ती में आरटी पीसीआर द्वारा कुल 23769 एन्टी जेन टेस्ट कीट द्वारा कुल 19108 तथा ट्रूनाट मशीन द्वारा कुल 714 जांचें कराई जा चुकी हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से ही जनपद में मात्र 714 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों हेतु कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय भंगहा में संचालित है जहां पर भर्ती मरीजों को समय से नाश्ता भोजन व दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत रिकवर्ड होने वाले रोगियों द्वारा दिए जाने वाले फीडबैक में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति अच्छा फीडबैक दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, अब तक जिले में 714 पॉजिटिव केस प्रकाश में आये है, जिनके सापेक्ष 5800 लोगो को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है।
जिले में कुल 714 कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 492 हो गई है। कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय भगंहा में वर्तमान समय में 17 मरीज भर्ती है।

0 Comments