Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर ::कल्यानपुर के दांये तट पर हो रहे कटान को रोकने हेतु फ्लड फाईटिंग का कार्य जारी है/रिपोर्ट वेदप्रकाश मिश्रा


बलरामपुर(उत्तर प्रदेश)
- ग्राम परसौना में हो रही कटान को बम्बू क्रेट, ट्री स्पर एव नायलाल क्रेट में मिट्टी भरी बोरियों को रखकर एवं बम्बू परक्यूपाइन लगाकर कटान को नियंत्रण करने का कार्य कराया जा रहा है।
उतरौला तहसील के ग्राम गोनकोट की कटान को नियंत्रित करने के लिए कटानरोधी कार्य किया जा रहा है। यहां गांव के आबादी पूरी तरह सुरक्षित है। 
करमहना-भोजपुर तटबंध को कटान से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। तटबंध पूर्णतयः सुरक्षित है। नौबस्ता, रजवापुर आदि ग्रामों को सुरक्षित रखने के लिए कटानरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। 
भोजपुर-शाहपुर तटबंध पर जेनुका तथा नयनसुखवा ग्राम के पास कटानरोधी कार्य कराया गया है। यह तटबंध सुरक्षित है। 
ग्राम कल्यानपुर के दांये तट पर हो रहे कटान को रोकने हेतु फ्लड फाईटिंग का कार्य जारी है तथा ग्राम ढोढरी के दायीं तट पर हो रहे कटान को रोकने हेतु फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है।

बलरामपुर से वेदप्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments