Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रा बस्ती::नवागंतुक जिलाधिकारी ने मधवापुर घाट के पास स्थित कटान का जायजा लिया।

श्रावस्ती न्यूज 

श्रावस्ती 
 जिलाधिकारी  टी के शिबु ने भिनगा -जमुनहा मार्ग पर स्थित मधवापुर घाट के पास राप्ती नदी से हो रही सड़क कटान  का जायजा लिया।
जायजा लेने के दौरान वही पर उपस्थित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता बाढ कार्य खण्ड को निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर सड़क को बचाने का कार्य करके सड़क को कटने से बचाया जाय,ताकि भिनगा मुख्यालय जाने वाला आवागमन बनाये रखा जा सके।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आर पी चौधरी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता बाढ कार्य खण्ड उपस्थित रहें।


रिपोर्ट चंद्र प्रकाश शुक्ला

Post a Comment

0 Comments