प्रधान पर हमला करने वालो पर मुकदमा दर्ज , सभी आरोपी फरार
बदायूँ
वगरैन -आखिर क्यों है इन दबंगो के हौसले बुलंद जो की सरकारी जमीन को भी अपने अंदर में लेना चाहते है ।और पूछताछ अथवा पैमाइश करने गए लेखपाल ,ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया ।अगर नही भागते ये दोनों तो न जाने कुछ और बड़ी घटना हो सकती थीं ।आपको बता दे ब्लाक बिसौली क्षेत्र के ग्राम सभा मुडिया सतासी मे ग्राम प्रधान ओमकार सिंह तथा हल्का लेखपाल ग्राम समाज की सरकारी जमीन की पैमाइश कर रहे थे , तभी गांव के ही विजय सिंह धारा सिंह,धारा सिंह पुत्र राम सिंह निहाल सिंह पुत्र धारा सिहं आ गये ,और गाली गलौच करने लगे , इस पर ग्राम प्रधान ने मना किया फिर वह नही माने और अचानक प्रधान पर हमला कर दिया , प्रधान तथा हल्का लेखपाल ने भाग कर जान बचायी । घटना की सूचना वगरैंन पुलिस चौकी को लिखित मे दी गयी , पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी लेकिन सभी आरोपी फरार हो गये , वही जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन वदायूं धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पुलिस प्रधान के हमलावरो को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे , घटना की जानकारी से उच्च अधिकारियो को अवगत कराया जायेगा ।

0 Comments