Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर::पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पुलिस का रेस्पांस टाइम चेक किया गया



 बलरामपुर(उत्तर प्रदेश)
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आकस्मिक रूप से थाना पचपेड़वा के पुलिसबल का रिस्पांस टाइम चेक किया गया। SHO, सभी उपनिरीक्षकों, BPOs और UP112 की PRVs का रेस्पांस टाइम चेक किया गया जिसका उद्देश्य आकस्मिक कॉल पर शीघ्र अति शीघ्र सहायता पहुंचाना है।
नई बाजार पचपेड़वा के नूरी मस्जिद के पास एकत्र हुए पुलिसबल को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी, अपराध नियंत्रण और बीट सिस्टम से सम्बंधित बातों पर ब्रीफ किया गया। लाल पट्टी पीली पर्ची सिस्टम से सम्बंधित जनसुनवाई रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। आगामी त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति के दृष्टिगत सभी को सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया । ऐसे अवांछित तत्व जो त्यौहार के दौरान अशांति फैला सकते हैं उनको चिन्हित कर पाबंद कराने का भी निर्देश दिया गया ।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लांच किये गये *प्रहरी ऐप* के बारे में भी विस्तार से बताते हुए इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्ट ..वेदप्रकाश मिश्रा

Post a Comment

0 Comments