हरदोई- जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत महुईपुरी नयागांव मुबारकपुर तथा ब्लॉक टड़ियावां ग्राम पंचायत बहर में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया।ग्राम पंचायत महुईपुरी में दो माह पूर्व लगाई गई हायब्रिड नेपियर घास तथा गौशाला के तालाब में महिला समूह के माध्यम से हो रहे मछली पालन के बारे में खण्ड विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जे० एन० पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए कहा नेपियर घास उगाने एवं मछली पालन निरन्तर चलता रहे,इसके लिए दोनों लोग प्रधान के साथ बैठकर गौशाला पर होने वाले खर्च का मदवार व्योरा रखे ताकि आने वाले अधिकारी को पता हो उसे गौशाला का संचालन कैसे करना है।
हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट
अविनाश मिश्रा

0 Comments