Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूँ::लगातार तीसरी बार टैंट व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव बने हाजी एम सगीर ,बधाइयों का लगा तांता


बिसौली(बदायूं) उत्तर प्रदेश टेन्ट व्यापारी एसोसिएशन की ऑनलाइन एक बैठक सम्पन्न हुई जिसने चुनाव प्रक्रिया चलते नगर के टेन्ट व्यवसाई हाजी एम सग़ीर को लगातार तीसरी बार प्रदेश सचिव बनाया गया। 
  बताते चलें की उत्तर प्रदेश एसोसिएशन का चुनाव दो साल बाद होता है एसोसिएशन के संविधान के अनुसार इनका कार्यकाल दो साल का होता है बीते दिन कोविड-19 महामारी के चलते उत्तरप्रदेश टेन्ट   व्यापारी एसोसिएशन की बैठक ज़ूम वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से कराई गई. जिसमे चुनाव सम्पन्न कराए गए प्रदेश महा-मंत्री रामाकांत तिवारी के प्रस्ताव पर तथा प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार के अनुमोदन के बाद नगर के आज़ाद टेन्ट हाउस के स्वामी हाजी एम सग़ीर को पुनः प्रदेश सचिव बनाया गया है, वरिष्ठ समाज सेवी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक खुराना, ज़िला अध्यक्ष गुलशन गांधी तथा जितेंद्र साहू ने प्रसन्ता व्यक्त की है वहीं तहसील टेन्ट व्यापारी अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय व संरक्षक तृभुवन राज व सुनील मिश्रा, दीपेश सहित कई सामाजिक संघटनो ने खुशी का इज़हार करते हुए बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments