बदायूं
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (बिल्सी) महोदय बदायूँ* के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.08.2020 को थाना उघैती पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 1. अखिलेश पुत्र सोबरन सिंह 2. प्रेम कुमार पुत्र राजपाल निवासीगण गन्दरौली थाना उघैती जिला बदायूं संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 105/20 धारा 302/504/506 भादवि को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अखिलेश उपरोक्त की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आलाकत्ल एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 201/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभि0गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

0 Comments