Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर:कोइलरा गांव के बाहर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से गमछे का फंदा में लटक कर युवक ने जान दी


.   बलरामपुर (उत्तर प्रदेश )

बलरामपुरआज  शाम के करीब शाम 5:00 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति थाना कोतवाली देहात के कोइलरा गांव के बाहर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या कर लिया है ।उक्त घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात द्वारा मौके पर जाकर शव को नीचे उतरवाया गया । मृतक व्यक्ति की शिनाख्त त्रिभुवन यादव पुत्र नंदराम यादव उम्र करीब 48 वर्ष ग्राम उतरहिया पिठ्ठा थाना ललिया जनपद बलरामपुर का निवासी है ,जो अपने गांव का ग्राम प्रधान भी है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

0 Comments