छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
रायपुर। शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी में मुताबिक आरोपी ने संतोषी नगर स्थित किराए के मकान में युवती से 5 साल तक दुष्कर्म किया और अब दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि रामनगर गुढ़ियारी निवासी 29 वर्षीय युवती की साल 2013 में आरोपी अनिल निर्मलकर से मुलाकात हुई। इस दौरान युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे किराए के मकान में ले गया और 31 दिसंबर 2018 तक कई दफा दुष्कर्म किया। युवक ने जब दूसरी युवती से शादी कर ली तब पीड़िता ने इसका विरोध भी किया। लेकिन आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है।

0 Comments