छत्तीसगढ़ प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
बलरामपुर। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक नारायण चंदेल व मस्तूरी विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी गुरुवार को सरगुजा संभाग के बलरामपुर में पिछले दिनों एक बीमार महिला को पुलिस नाके में जबरन रोके जाने के कारण उसे समय पर इलाज नहीं मिल पाया तथा असमय उसकी मृत्यु हो गई। इस गंभीर घटना की जांच के लिये भाजपा विधायक दल ने जांच समिति गठित की है। इस घटना की सम्पूर्ण जानकारी की जांच करने के लिए विधायक चंदेल व विधायक बांधी गुरुवार को बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत की और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी सहित अन्य नेता व अधिकारी उपस्थित थे।
जांच समिति बलरामपुर भाजपा

0 Comments