Ticker

6/recent/ticker-posts

23 अगस्त को लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी रोड बंद रहेगा /रिपोर्ट अविनाश मिश्रा


*ब्यूरो रिपोर्ट- अविनाश मिश्रा*

हरदोईअधिशासी अभियन्ता जल निगम एके त्रिपाठी ने बताया है कि अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत बावन चुंगी क्षेत्र के जोन-8 में 22 अगस्त को रोड क्रासिंग का कार्य किया जायेगा। जिससे 01 दिन के लिए बावन चुंगी पर आवागमन बाधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में आधे मार्ग के कार्य पूर्ण करने के उपरान्त ही बचे हुए आधे मार्ग पर कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। जिससे आवागमन आधे मार्ग से चालू रहेगा।
 
इसी प्रकार जोन-7 के एआरटीओ चौराहा पर 23 अगस्त 2020 को 01 दिन के लिए लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी एवं बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी आने/जाने  वाला मार्ग बन्द रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी जाने वाले वाहन वाया सिनेमा चौराहा, अमर जवान चौराहा, नुमाईश चौराहा, बावन चुंगी, साण्डी चुंगी होते हुए बिलग्राम चुंगी जायेंगे। 

इसी प्रकार बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी आने वाले वाहन वायां साण्डी चुंगी, बावन चुंगी, नुमाइश चौराहा, अमर जवान चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए लखनऊ चंगी जायेंगे।


Post a Comment

0 Comments