बदायूं
लॉकडाउन 2 जब लगा था उस समय ऑल इंडिया न्यूज के माध्यम से सभी पाठकों और लोगो के लिए खबर के माध्यम से जागरूक किया था ।की लॉकडाउन के अनलॉक होने पर चोरी,छीना झपटी आदि घटनाएं बढ़ सकती है ।वैसा ही हुआ लॉक डाउन अनलॉक हुआ और चोरी की घटनाएं होना शुरू हो गयी ।आपको बता दे की थाना वजीरगंज क्षेत्र के अगेई गाव मे गुरूवार रात्री वीरपाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के घर मे घुसकर चोरो ने कमरे मे रखे बक्सो और सूटकेश मे रखे नकदी 39 हजार रुपये तथा सोने चांदी के जेवर चुरा ले गये , मकान स्वामी कमरे से वाहर सो रहे थे , जव आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला पडा था , तो शक हुआ देखा तो घर में रखा सामान गायव था तथा कपडे विखरे पडे ,तभी शोर मचाया ,गांव वाले जाग गये और चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी तुरन्त रात मे ही वगरैन पुलिस चौकी उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह फोर्स के साथ चोरो को तलाशा , लेकिन कोई सुराग नही मिला ,सुबह खेतो की झाड़ी मे जेवरो के खाली डिब्वे वरामद हुये , चोरी की घटना की तहरीर अज्ञात चोरो के खिलाफ वगरैन पुलिस को सुवह तहरीर दे दी गयी हैं । 7 अगस्त की रात्री को क्षेत्र के ग्राम सभा सरौरी प्रधान पति भुवेन्द्र सिंह की अज्ञात चोर भैंस चुरा ले गये ,जिसका कोई सुराग नही अव तक नही लगा है।

0 Comments