छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
लोकेशन बलरामपुर/वाड्रफनगर
बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपपुर भंडार पारा निवासी बिंदेश्वर देवांगन पिता शिवप्रसाद उम्र 33 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार बिंदेश्वर घर से बिना बताए ही कहीं नीकल गया था और घर से दूर जाकर बरगद पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली वही परिजनों ने बताया कि किसी से कोई वाद विवाद नहीं था रात में अचानक घर से निकलकर रूपपुर के खर्रा महुआ के पास बरगद पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंच पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है इधर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

0 Comments