Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़::15 हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम और एक ग्रामीण का घर हुआ जमींदोज


छत्तीसगढ़ से प्रदेश प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
लोकेशन बलरामपुर वाड्रफनगर

 वन परीक्षेत्र रघुनाथनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनी में 15 हाथियों का झुंड 3 दिनों से डटा हुआ है और किसानों के खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया है लोग इस बारिश के मौसम में हाथियों के उत्पाद से परेशान हो रहे हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं जानकारी के अनुसार उदित नारायण पिता मोहन के घर को हाथियों के दल ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है वही 3 दिन के भीतर देवनारायण सोबरन गुरुदयाल मानसिंह सुरेंद्र सहित लगभग 13 किसानों के खड़ी फसल धान मक्का को बर्बाद कर दिया है हाथियों के लगातार डटे रहने से ग्रामीण भयभीत हैं और अपनी सुरक्षा के लिए आग जलाकर रतजगा कर रहे हैं ताकि हाथी का झुंड गांव में ना पहुंच पाए और किसी तरह की नुकसान से बचा जा सके वन विभाग के द्वारा सहायता पहुंचाते हुए ग्रामीण उदित नारायण को 35 किलो चावल 5 किलो आलू 3 किलो दाल दिया गया है वही वन विभाग के द्वारा हाथी बचाव दल लगातार गांव में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को आग एवं लाइट जलाकर रहने की समझाइश दी गई है 

इस संबंध में एसडीओ वन विभाग श्याम सिंह देव ने बताया की गांव में हाथी बचाव दल लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और हाथियों द्वारा किसानों के फसल नुकसान का मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments