Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़:मायके से तीज मना कर लौट रही दो महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत... ट्रक चालक हुआ फरार




 छत्तीसगढ़ प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
लोकेशन रायपुर/ छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक दोनों महिलाएं अपने मायके से तीज मनाकर पैदल घर लौट रही थीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण सड़क हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, एक्सीडेंट के बाद से आरोपी ट्रक ड्रायवर फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments