बिसौली
रामलला जब आएंगे ,घर घर दीप जलाएंगे का नारा लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू संघठन के कार्यकर्ताओं के आवाहन पर आज नगर बिसौली में 300 झंडिया लगाई गई ।आपको बता दे जब ये घोषणा हुई की 5 अगस्त को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी द्वारा निर्माण शीला रखी जावेगी ।उसी दिन से पूरे देश को एक नई ऊर्जा मिली ।हिन्दू समाज के 500 बर्षो के संघर्ष के बाद सफल परिणाम हिन्दू समाज को हासिल हुआ ।और पुनः मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए ।इस मौके पर अभीक्ष पाठक,दीपक पाठक,जतिन मिश्रा, नितिन मिश्रा, मनु शर्मा(परशुराम भक्त),मोनू महाजन,मनोज टाटा, शिवम शर्मा,जीतू रस्तोगी,जसबन्त शाक्य,विजय कोली,शिवम कोली,आशीष दिवाकर,अतुल दिवाकर,दया प्रजापति समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

0 Comments