Ticker

6/recent/ticker-posts

नन्द किशोर चौहान नंदू भइया ने किया समस्त सनातनी बंधुओं से दीप प्रज्वलन हेतु निबेदन/रिपोर्ट शिवेंद्र यादव




*बिनावर/बदायूं:-* हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री राम का 500 वर्षो तक लम्बी प्रतीक्षा के बाद उनके जन्म स्थान पर भव्य व दिव्य मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं कार्य आरम्भ आज हो चुका है यह हम सभी के लिये बहुत सौभाग्य एवं गौरव की बात है कि जो मन्दिर निर्माण का सपना बहुप्रतीक्षित था, अब साकार हो रहा है 
यह मात्र एक मन्दिर ही नही हमारी संस्कृति, सभ्यता, आस्था एवं मर्यादा का परिचायक है इसलिए आज शाम को हम सभी सुविधानुसार सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा, मनका108, रामरक्षास्रोतम, राम जी की आरती, हनुमान जी की आरती शंख घंटा, डमरू आदि बजाकर करें तथा घरों अपने आस पास में स्थित मंदिरों एवं अपने प्रतिष्ठानों में शुद्ध देशी घी के दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाएं और इस ऐतिहसिक पल के साक्षी बनें।

Post a Comment

0 Comments