Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव



बिसौली(बदायूँ)
तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान विष्णु के छठे अवतार दादा परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें विप्रो द्वारा कई प्रमुख स्थानों पर हबन कर मनाया गया।जगह जगह ब्राह्मण सभा की एक गोष्टि पर चर्चा हुई।इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर फैजगंज बेहटा में हुई परशुराम गोष्टि में भाजपा पूर्व बिधायक प्रतिनिधि एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू शक्ति।सबिता शर्मा नगर अध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ)द्वारा दादा परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।इसके अलाबा  हजारों विप्रो द्वारा बिसौली नगर में हबन किया गया।इधर ग्राम हत्सा में प्राचीन शिव मंदिर पर बने भगवान परशुराम की प्रतिमा जहाँ मुनीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामवासियो द्वारा हवन कराया गया।हबन के लिए आचार्य कृष्णाकांत मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस मौके पर जगदीश राजौरिया, सुभाष राजौरिया, रतनदीप शर्मा,विपिन मिश्रा, जगतपाल मिश्रा, वैभव मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, सुधांशू मिश्रा, शिवम मिश्रा, नितिन मिश्रा,दीपक,रामबाबू,बिनोद,नवनीत पाठक,अखिलेश शर्मा समेत हजारों की संख्या में बिप्र बन्धुओ द्वारा हबन के लिए सम्पन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments