Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूँ:घरों के आगे प्रदूषित जलभराव होने से स्थानीय लोग परेशान।


जलभराव से होकर, घर पहुँचते हैं ग्रामीण।
बदायूँ
आम जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन व  शासन द्वारा अधिकारियों की नियु्क्ति शायद इस वजह से की जाती है कि वो उनकी समस्याओं को सुनेंगे व उन्हें हल करेंगे लेकिन इसकी परिणति देखने को तब मिलती है जब जनता परेशानियों से बेबस होती है और जिम्मेदार बेसुध।आसफपुर विकासखंड के गांव बंजरिया खानपुर में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बिना बारिश के ही घरों के आगे कीचड़ व गंदा पानी भरा रहता है।  नालियों की सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। गड्ढों की चपेट में आकर अक्सर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। गंदे जलभराव से गांव में बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडराने लगा है। समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट.. राहुल वार्ष्णेय 

Post a Comment

0 Comments