Ticker

6/recent/ticker-posts

बिसौली:महिला प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर।- जिलाधिकारी और मंत्री जी दे चुके हैं उनको प्रशस्ति प्रमाण पत्र।


-
बिसौली। अपने गांव का चहुमुखी विकास करके वजीरगंज विकासखंड की 50 ग्राम पंचायतों में अलग ही पहचान कायम करने वाली मनोरमा शर्मा, आज पहचान की मोहताज नहीं है। हालांकि चुनाव के दौरान उनको अपने पति के नाम का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन अब उनके गांव और उनके पति की पहचान उनके नाम और विकास कार्यों से होती है।

विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत कोटरा रसूला की महिला ग्राम प्रधान मनोरमा शर्मा अपनी विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में खासी चर्चित हैं। उनके द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों के लिए उनको पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी दिया है। जब से वह प्रधान बनी है तब से उन्होंने अपना एक एक पल ग्राम पंचायत कोटरा रसूला के विकास के लिए समर्पित कर दिया। कई ग्राम पंचायतों के प्रधान जहां मनरेगा की कम मजदूरी, काम ही नहीं होने की बाहनेबाजी कर सरकार को भी बदनाम कर रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत कोटरा रसूला में कोरोना काल से पूर्व ही कई योजनाएं धरातल पर साकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से गांव में 250 शौचालय का निर्माण कराया। शुरुआती समय में गांव में कई सड़कें कच्ची थी और कुछ पर खड़ंजा था जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए दोनों गांव में
30 पक्की सड़कें, 5 खड़ंजे, 5 बड़े नालों का निर्माण कराया। वही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्होंने 100 मुफ्त गैस कनेक्शन, 80 मुफ्त विद्युत कनेक्शन, 50 विधवा पेंशन, 60 वृद्ध पेंशन, 11 विकलांग पेंशन का ग्रामीणों को लाभ दिलवाया। वहीं एक आधुनिक सामुदायिक शौचालय बनवाया है। इसके अलावा कई सरकारी हैंडपंप भी लगवाए हैं। वहीं प्राइमरी और जूनियर सरकारी स्कूलों की बाउंड्री वॉल, सुंदरीकरण, हैंड वॉश, इनवर्टर आदि की सुविधा मुहैया कराई जिससे स्कूल की तरफ छात्र छात्राओं का आकर्षण बड़े और लगन से पढ़ाई कर सकें।
मनोरमा शर्मा का कहना है कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी वही अभी गांव में कुछ लोगों के जरूरी कागजात पूरे ना होने से कुछ योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है जल्द ही उनके जरूरी कागजात पूरे करा कर उनको भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।
उनकी इस प्रकार की कार्यशैली की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में है।

रिपोर्ट.. अरुण कुमार

Post a Comment

0 Comments