बिसौली
ग्राम हत्सा में मंगलवार की रात्रि में कुछ लोगो द्वारा एक युवक का मुंह काला कर गधे पर बैठा कर गांव में घुमाया ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो गया ।उच्चधिकारियों द्वारा उसे संज्ञान में लिया गया ।गधे पर बैठाने बाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है ।आपको बता दे पूरा मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हत्सा का है ।जहाँ के रहने बाले बड़ड़न के साथ बकरियों को लेकर गांव की ही एक महिला से गली गलौज हो गयी ।जिसका गांव के ही कुछ लोगो द्वारा उसे जातीय समीकरण में बदल दिया ।क्योकि बड्डन एक मुस्लिम है ।और महिला हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखती हैं ।हालांकि बड्डन शराब का नशा तो करता है ।पर उसके पुत्र रहीस का कहना है की मेरे पिता की उम्र लगभग 55 साल है ।उन पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा कर गांव में मुँह पर कालिख पोत कर गधे पर बैठाकर घुमाया ।मंगलवार की रात्रि से ही मेरे पिता का पता ही नही है ।क्योंकि उनकी बेज्जती ही इतनी हुई है जिसका कोई जबाब ही नही है ।वो अब इस दुनिया मे है या नही है इसका कोई पता नही है ।रईस द्वारा पुलिस को बताया गया की हमारे पिता का झगड़ा गांव के ही पर्वत की पत्नी विमला से हुआ ।पर गांव के ही कुछ लोग हमारे घर आये और गाली गलौज देने लगे ,हमारे पिता जी जब बाहर निकले तो उन्हें गन्दी गन्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे डाली ।इसके बाद बाहर निकाल कर ले गए और मुँह पर कालिख पोत कर गधे पर बैठा दिया और पूरे गांव में घुमाया ।इसके बाद पूरे गांव द्वारा जमकर मजाक बनाया गया ।किसी की जुबान पर कुछ तो किसी की जुबान पर गोली मारने की तकरार थी ।इन्ही बातों को अपने दिल मे बैठाकर मेरे पिता बड्डन न जाने कहा चले गए उनका कोई अता पता नही है ।न जाने कहा है ।जिंदा है या मर गए ।रईस की तहरीर के आधार पर बिसौली पुलिस ने 323,504,506,452,501 के तहत मुकद्दमा दर्ज तो कर लिया है ।अब जो वीडियो में गधे पर बैठाकर घुमा रहे है उन पर पुलिस की क्या कार्यवाही होगी ।

0 Comments