Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़::रोजगार सहायक सचिव, पंचायत सचिव का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी/रिपोर्ट ..अजय कुशवाह



वाड्रफनगर/बलरामपुर


 छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट मो.6268123582

 बलरामपुर जिले के  वाड्रफनगर के समस्त  रोजगार सहायक  अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। वही आपको बता दें कि पंचायत सचिवों का छठा दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।
 समस्त रोजगार सहायक सचिव ने सरकार से मांग की थी जल्द से जल्द हमारी 3 सूत्रीय मांग को पूरा किया जाए
1. ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितीकरण किया जाए।
2. जिन ग्राम पंचायतों को नगर निगम नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायक को संबंधित निकायों में शामिल किया जाए ग्राम पंचायत स्तर पर ही सेवा दी जाए।
3. ग्राम रोजगार सहायकों को वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती की जाए एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाए।
वही आपको बता देंगे पंचायत सचिव के द्वारा
 वही रोजगार सहायक विगत 13 से 14 वर्ष पहले से रोजगार सहायक के पद पर सेवा देते आ रहे हैं छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो रोजगार सहायकों को भरोसा था कि हमारी मांगे हमारे ऊपर ध्यान दिया जाएगा लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को 2 वर्ष पूरे हो गए हैं अभी तक रोजगार सहायकों के ऊपर कोई पहल नहीं किया गया है इसके बावजूद भी अपने कामों को निष्पक्ष तरीके से करते आ रहे हैं वही सभी प्रदेशभर के रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में बैठे हैं। वही सचिवों के द्वारा बताया गया कि कांग्रेस सरकार अपने घोषणापत्र में नियमितीकरण का वादा भी किया था लेकिन आज तक हम उस से वंचित हैं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments