Ticker

6/recent/ticker-posts

श्राबस्ती::जिलाधिकारी ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण


रिपोर्ट चन्द्रप्रकाश शुक्ला
कार्यालय को साफ-सफाई और सुसज्जित रखने पर दिया बल
श्रावस्ती। 
 जिलाधिकारी टी0 के0 शिबु ने जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार 01 तारीख से छुट्टी पर है। उनके द्वारा जो प्रार्थना-पत्र कार्यालय में दी गई है। वो रजिस्टर में संलग्न है परन्तु संबंधित अधिकारी द्वारा छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई है। संबंधित प्रार्थना पत्र में नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साज-सज्जा, रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिया है।  जिलाधिकारी ने कार्यालय के छत पर भी जाकर मुआयना किया तो छत में सीलन और छत का ढ़ाल ढ़ग से न होने के कारण काई जमा पाया गया जिस पर भी कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है। वहीं कार्यालयों के अभिलेखों को रख-रखाव हेतु अलमारी में ढ़ग से रखने के साथ ही आलमारी के ऊपर पेपर चस्पा कर उसमें रखी फाइलों का इंडेक्स बनाकर पूरा ब्यौरा दर्ज करने का निर्देश दिया है, ताकि फाइलों को ढूढने में कोई दिक्कत न होने पावें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी हसीब असगत उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments