Ticker

6/recent/ticker-posts

श्राबस्ती::जल संचयन को आन्दोलन बनाने की लोगों से अपीलजल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक है-जिलाधिकारी

  रिपोर्ट चन्द्रप्रकाश शुक्ला

श्रावस्ती।  जिलाधिकारी टी0के0 शिबु ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा भी भविष्य में जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यो को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है। इस क्रम में मा0 जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह द्वारा भी प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में विशेष प्रयास करते हुए शासन स्तर से लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता/सहायक अभियन्ता को जनपद स्तर पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के कार्य की प्रगति का अनुश्रवण करने हेतु नोड़ल अधिकारी नामित किया गया है। नोड़ल अधिकारियों को समयबद्ध अनुश्रवण हेतु यह निर्देश दिए गए हैं कि समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों से दिनाॅंक 07 तथा 09 सितम्बर 2020 को व्यक्तिगत सम्पर्क करते हुए सभी विभागों द्वारा जनपद स्तर पर अपने कार्यालय भवनों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति का अनुश्रवण किया जाए।
उक्त के क्रम में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता राजेन्द्र सिंह द्वारा दिनाॅंक 09-09-2020 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जल संचयन की महत्ता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जल संचयन को व्यापक जन सहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप दिये जाने की आवश्यकता है। अतएव इसमेे ंसमस्त नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा है। अतः समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/औद्योगिक इकाइयों/गैर सरकारी संगठनों एवम् कृषकों इत्यादि से अनुरोध है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करते हुए जल संचयन के कार्य प्रभावी रूप से किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गाॅंधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के अन्र्तगत भी व्यक्तिगत एवम् सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विविध कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें गाॅंव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग  प्रणाली की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब, रिचार्ज पिट, इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं। इस हेतु खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।  जल संचयन कार्यो के हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट  upgwd.gov.in मनरेगा वेबसाइट www.nrega.nic.in  अथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग/लघु सिंचाई विभाग से प्राप्त कर नयी तकनीक के आधार पर कृषक भाई, आम नागरिक, औद्योगिक इकाइयाॅं तथा गैर सरकारी संगठन इस विधि को अपना सकते है।

Post a Comment

0 Comments