श्रावस्ती न्यूज़
रिपोर्ट चन्द्र प्रकाश शुक्ला
श्राबस्ती
अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा थाना इकौना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया तथा कोरोना वायरस सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए थाने पर तैनात विवेचको के साथ मीटिंग कर लंबित एहकमात की समीक्षा की गई। इस दौरान थाना पर कुल 50 विवेचनाए लम्बित पायी गई, जिसे 10 दिवस के अंदर निस्तारण करने, वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष इकौना सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मी कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करें, अपने आप को सुरक्षित रखें साथ ही साथ जब भी आप लोग क्षेत्र में निकले तो लोगों को इस बीमारी के बारे में तथा इस बीमारी से बचने के लिए किन-किन नियमों/बातों का ध्यान रखना है उसके प्रति लोगों को जागरूक करें ।
तत्पश्चात थाना परिसर, आगन्तुक कक्ष , हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों को चेक किया गया। शस्त्रों व रजिस्टरों के रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बंध में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

0 Comments