Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर::108,102 सेवा प्रदाता कम्पनी ने 650 कर्मचारियों को थमा दिए नोटिस/कर्मचारियों ने कहा हो बदलाव अन्यथा होगा उग्रआंदोलन

रिपोर्ट.. वेदप्रकाश मिश्रा

बलरामपुर

 में 108 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस सेवा करोना कॉल में चल रही है जिसका  संचालन सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई लखनऊ के द्वारा किया जा रहा है एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को करोना के गंभीर मरीजों को अन्य उच्च स्तरीय चिकित्सालयों में ले जाने के लिए शासन द्वारा लगाया गया है और यह एंबुलेंस सुचारू रूप से कार्य कर रही है लेकिन अभी जल्द सेवा प्रदाता कंपनी ने 650 कर्मचारियों को नोटिस दिया है कि कर्मचारियों की सेवा 16 अक्टूबर तक ही रहेगी उसके बाद एडवांस लाइफ सपोर्ट की सेवा बंद हो जाएगी कंपनी के इस रवैए से नाराज होकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है उन्होंने आज जनपद बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया है क्योंकि इस करोना काल में काफी मेहनत से कार्य करने के बाद भी उसका परिणाम यह है अगर कर्मचारियों कि यह नोटिस वापस नहीं ली गई तो बड़ा आंदोलन हो सकता है जिससे मरीजों को काफी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं जिसका जिम्मेदार सेवा प्रदाता कंपनी होगी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष अमरदीप उपाध्याय जिला महामंत्री राम कुमार त्रिपाठी और अन्य कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया

Post a Comment

0 Comments