Ticker

6/recent/ticker-posts

बिसौली पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा /REPORT ARJUN UPADHYAY

बिसौली बदायूँ न्यूज़
REPORT ARJUN UPADHYAY

बिसौली बदायूं कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता  जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर संगीत मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल मोर्य पुत्र बन्ने निवासी मोहल्ला गदरपुरा थाना बिसौली को  मुखबिर की सूचना पर  गिरफ्तार कर लिया जिसके विरूद्ध कोतवाली बिसौली और  जिला सम्भल  की कोतवाली चंदौसी में दर्जन भर से अधिक चोरी लूट हत्या व अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं वही पुलिस ने दूसरे अभियुक्त  शकील पर चोरी लूट हत्या व अन्य अपराधों के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किये गये  अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से न्यायाधीश ने उन्हें बदायूँ जिला कारागार भेज दिया कोतवाली पुलिस को वांछित चल रहे अभियुक्ततो की काफी समय से तलाश थी कोतवाल पंकज लवानिया का कहना है कि वांछित चल  रहे अभियुक्तों को अभियान चलाकर  गिरफ्तार  किया जायेगा वांछित अपराधियों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा जिससे क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।।


Post a Comment

0 Comments