*बिनावर/बदायूं:-* बाइक मकैनिक बाइक सवार को ट्रक ने कुचला जबकि बाइक पर सवार भांजा गंभीर रूप से घायल सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस बल के साथ एसआई उदयवीर सिंह ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया है मृतक नाजिम का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है जिसके बाद घायल इश्हाक को बरेली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया। ट्रक और ट्रक चालक को कब्जे में लिया गया है।
थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली हाईव स्थित विजयनगला गाँव के निकट गांव फरीदपुर से मोटरसइकिल मरम्मत के पुर्जे लेने विजय नगला जा रहा। बाइक सवार मोटरसाइकिल मकैनिक को बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार नाजिम 28 वर्षीय पुत्र भूरे निवासी डभौरा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मृतक का भांजा इश्हाक 20 वर्षीय निवासी फरीदपुर थाना बिनावर जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बहनोई शमशाद ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शनिवार और रविवार को बाइक सही करने शाहजहांपुर से गांव फरीदपुर आया हुआ था। गांव में दो बाइक मरम्मत के लिए खोल कर उनका सामान लेने विजय नगला से निकला जा रहा था।
इस संबंध में एस ओ राजीव कुमार ने बताया कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिये बरेली भेज दिया है।
*//बिनावर से शिवेंद्र यादव की रिपोर्ट//*

0 Comments