बदायूं
सिलहरी / थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को एक दरिंदे ने पड़ोस की रहने वाली एक नावालिग युवती को गांव के ही एक युवक के घर में खींचकर बलात्कार किया । चीख-पुकार सुनकर परिवार वालों ने युवती को दरिंदे के चुंगल से छुटाया ।
घटना रविवार शाम 4 बजे की है युवती अपने घर में अकेली थी उसी समय गांव ही एक दरिंदा उधर से निकल कर जा रहा था कि उसने मौका देख युवती को अकेला देख जबरदस्त सामने बने एक घर में खींच कर ले गया । और उसके साथ किबाड़े बंद कर जबरन रेप कर दिया । चीख-पुकार सुनकर जब परिवार वाले कमरे के पास पहुंचे तब कमरे से रोने चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। तभी परिवार वालों कमरा खुलवा कर देखा तो युवती अपनी मां से लिपट गई और सारी बारदात घटना परिवार वालों को बताई । उसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी । थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दरिंदे को पकड़ कर थाने ले आई ।जब परिवार वालों ने सोमवार सुबह थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया ।तो पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार पर ही फैसले का दबाव बनाना शुरू कर दिया । और थाने से टहला दिया । इसके बाद पीड़ित परिवार ने थक हार कर मंगलवार सुबह को बरिष्ट पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लड़की को पेस कर न्याय की गुहार लगाई है । और एक एडीजी बरेली जोन को भी फैक्स किया है लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है

0 Comments