Ticker

6/recent/ticker-posts

सहकारी समिति पर सचिव कर रहा सौतेला व्यवहार अपने ही परिचितों को दे रहा खाद

बदायूं 

 सिलहरी  / वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव बनकोटा साधन सहकारी समिति लिमिटेड स्थित बनकोटा में सहकारी समिति पर खाद आने की किसानों को भनक लगी तो आस पड़ोस के गांव वालों सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने के लिए खाद लेने सहकारी समिति पहुंच गए किसान सुबह से ही सरकारी गोदाम पर लाइन लगा कर बैठ गए अपने जब किसानों को पता चला कि सचिव अपने परिचितों को लाइन में लगे किसानों को खाद दे रहा है  तो किसानों ने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। फिर इसकी सुचना थाना पुलिस और एसडीएम बिसौली को दी मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ एसडीएम बिसौली ने किसानों को समझाया और प्रत्येक किसान को एक कट्टे लेने का आदेश किया कुछ किसानों का कहना है कि सचिव अपनी हठधर्मिता के चलते अपने ही परिचितों को खाद दे रहा है । किसानों का कहना है कि सचिव गोदाम पर खाद आने से एक दिन पहले ही अपने परिचितों की सूची बना लेता है और उन्हीं लोगों को खाद बितरण कर देता है । ऐसे किसानों में खाद की किल्लत को लेकर रोष व्याप्त है ।

Post a Comment

0 Comments