श्रा वस्ती(उत्तर प्रदेश)
गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिठौरा रामसहाय के मजरा गोमदापुर निवासी देवता दीन पुत्र राम अभिलाख उम्र65 और उनकी पत्नी शांति देवी उम्र62 वर्ष गिलौला बाजार घरेलू सामान लेने आये।कुछ लोगो के द्वारा ये बताया जाता है घर से निकले पति-पत्नी में रास्ते मे आपसी झगड़ा हो गया था तभी रास्ते मे पड़ रही नहर में पति-पत्नी ने छलांग लगा दी है।
जिसमें कुछ घंटों के बाद महिला शांति देवी का शव गिलौला हाईवे के पास तिलकपुर नहर में उतराता हुआ मिला जिसको गिलौला पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है माता पिता के नहर में छलांग लगाने की वजह से चन्द्र प्रकाश दूबे पुत्र देवता दीन ने गिलौला थाने में तहरीर देकर जांच करवाने की मांग की है वृद्ध देवतादीन का शव पता नहीं चल पाया है खोताखोर तालाश में जुटी हुई है मौके पर गिलौला पुलिस रजनीश शुक्ला,दरोगा ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*रिपोर्ट चंद्र प्रकाश शुक्ला*

0 Comments