Ticker

6/recent/ticker-posts

आगरा न्यूज़,- गाड़ी फ़ाइनेंस कंपनी वाले ले गए हैं ड्राइवर कंडक्टर को पैसा देकर छोड़ा, कहा सवारियों को हम गंतव्य तक छोड़ देंगे, बस मालिक का कल देहांत हुआ था, वह किश्त नहीं दे पा रहा था


आगरा - गाड़ी फ़ाइनेंस कंपनी वाले ले गए हैं ड्राइवर कंडक्टर को पैसा देकर छोड़ा, कहा सवारियों को हम गंतव्य तक छोड़ देंगे, बस मालिक का कल देहांत हुआ था, वह किश्त नहीं दे पा रहा था।


आगरा में 34 सवारियों सहित बस के अपहरण से हड़कंप: एसएसपी व भारी पुलिस बल मौके पर


आगरा 

गुरुग्राम से मध्य प्रदेश जा रही एक यात्री बस को आगरा में हाइवे पर आज सुबह-सुबह कुबेरपुर के पास से हाईजैक कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया, एसएसपी व एसपी (ग्रामीण) एवं आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। बताया गया है कि जाइलो कार में सवार 8-9 लोगों ने ओवरटेक करके बस को रुकवाया और कुबेरपुर के पास एक ढाबे पर ले गए, वहां कंडक्टर से यात्रियों के पैसे (किराया) वापस कराया और चालक व परिचालक को वहीं उतारकर अपने को फाइनेंस कर्मी बताते हुए यात्रियों सहित बस को हाईजैक कर ले गए। एसएसपी ने भी कहा है कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बस को ले गए हैं। सवाल ये है कि अगर बस को ले जाने वाले लोग फाइनेंस कर्मी थे तो फिर यात्रियों को अपने साथ क्यों ले गए, यात्रियों में बच्चे भी शामिल हैं। तीन घंटे से ऊपर हो गए बस का कुछ पता नहीं चला है। आगरा हाइवे पर जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।


 इस संबंध में आगरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बबलू कुमार महोदय बताया कि फाइनेंस कंपनी वाले बस लेकर गए हैं। उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बस और यात्रियों की तलाश में टीमें बना दी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments