Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी त्यौहार के मद्देनजर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गई शांति कमेटी की बैठक।




*श्रावस्ती से जिला व्यूरो चंद्र प्रकाश शुक्ला*


पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्यौहार कजरी, तीज,गणेश महोत्सव, और मोहर्रम के मद्देनजर सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारियों को संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिस के क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में थाना इकौना पर उपजिलाधिकारी जमुनहा आर के चौधरी के नेतृत्व में मल्हीपुर थाने में बैठक कर तथा जिले के चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांति समिति की बैठक की गई जिसमें उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि सभी लोग लॉकडाउन के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर ही परिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम टि्वटर के माध्यम से अराजक तत्व के ऊपर विशेष नजर रखी जा रही है और एकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments