Ticker

6/recent/ticker-posts

एडीजी के आदेश पर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी भूमिगततेजतर्रार कोतवाल ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण के बाद गिरफ्तारी को दी दबिश

बदायूंशहर के निवासी एक तांत्रिक ने अंध विश्वास के जाल में फंसाकर एक महिला को बंधक बनाकर दो साल तक यौन शोषण किया। महिला के विरोध करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त महिला किसी तरह से तांत्रिक के चंगुल से छूटकर पुलिस को अपबीती बताई। कोतवाली पुलिस ने राहत न मिली तो पीडि़त महिला एडीजी के दरबार में पहुंच गयी। तेजतर्रार एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आख्या तलब की तो तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है। आरोपी तांत्रिक भी भनक लगते ही भूमिगत हो गया है।
वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने बाली एक महिला ने बताया है कि करीब दो साल पूब महिला की तबियत खराब हो गयी इस दौरान तांत्रिक औरंगजेब पुत्र साबिर अली जो झाडफ़ूस कर तांत्रिक का काम करता है ने गांरटी से सही करने की बात कही और महिला पर तांत्रिक विद्या चलाने लगा। कुछ ही दिनों में तांत्रिक औरंगजेब ने महिला को अपने जाल में फंसा कर बदायूं में छोटे-बड़े सरकार पर चादरपोशी करने के बहाने घर से बुला लाया और एक कमरे में बंद करके कई दिन तक उसका यौन शोषण किया। जिसके बाद आरोपी तांत्रिक ने पीडि़त महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बरेली ले गया जहां भी उसे एक कमरे में रखा और उस पर दबाब बनाकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। 
पीडि़त महिला ने बताया कि बीती ०3 व ०4 जुलाई को आरोपी तांत्रिक औरंगजेब ने महिला का न सिर्फ यौन शोषण किया बल्कि अपने दो साथियों से भी महिला का यौन उत्पीडऩ कराया। घटना के बाद पीडि़त महिला किसी तरह छूटकर कोतवाली पहुंची और अपबीती बताई। जिसके बाद पीडि़त महिला तेजतर्रार एडीजी बरेली जोन के दरबार में पहुंच गयी। एडीजी बरेली ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आख्या तलब की। तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। हालांकि आरोपी तांत्रिक को भनक लगते ही वह भूमिगत हो गया है।

वर्जन.
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच चल रही है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments