Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूँ::महामारी काल मे भी लगातार सक्रिय संघर्ष कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता/रिपोर्ट देवी गुप्ता


बदायूँ
 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवम शहर अध्यक्ष असरार अहमद कोविड 19 महामारी काल मे भी लगातार सक्रिय संघर्ष कर रहे और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलनरत ज़िला कांग्रेस कमेटी, बदायूँ  एवम शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में ज़िला /शहर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को दिया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित यू.पी. बोर्ड , सी.बी.एस.ई. बोर्ड , आई.सी.एस.ई बोर्ड एवं अन्य बोर्डो के छात्रों की विगत 4 माह की फीस माफ की जाये । उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के वह परिवार जिन्हें न तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है न ही सरकार की अन्य पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिला है और उनकी वार्षिक आमदनी दो लाख रुपये से कम है ऐसे लोग जिन्होने मकान , वाहन या अन्य बुनियादी जरुरतों के लिए लोन ले रखा है उनकी 4 महीने की ईएमआई या मनरेगा मजदूरों के मानदेय के बराबर 20 हजार रुपये तक की रकम माफ करके उनको इस कोविड -19 महामारी में आयी बेकारी से सरकार द्वारा राहत दिलाई जाये । शहर अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने कहा कि नए साल की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव न किया जाये । उन्होंने कहा कि बच्चों की ड्रेस बार - बार न बदली जाये । 
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में स्थित विभिन्न न्यायालयों में लाखों की संख्या में प्रेक्टिस कर रहे वकीलों की आमदनी इस कोविड -19 महामारी में लॉकडाउन के चलते नगण्य हो गयी । अतः उन्हें सरकार द्वारा कम से कम 10 हजार रुपये महीने के हिसाब से सहयोग राशि मानदेय के रुप में प्रदान की जायें । जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता / गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार से कम से कम 8 हजार रूपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाये । संचालन अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष जाबिर जैदी ने किया एवम विचार व्यक्त किया धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से जाबिर हुसैन, बाबू चौधरी, पीसीसी सदस्य इखलास हुसैन, विसारत, जावेद, कल्लू प्रधान, आतिफ, जमशेद, लाल मियां, अरबाज रज़ी, आशु, आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट :देवी गुप्ता

Post a Comment

0 Comments