Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर::आबकारी विभाग ने चलाया शराब के विरुद्ध अभियान/रिपोर्ट वेदप्रकाश मिश्रा


*जिला ब्यूरो रिपोर्ट-वेदप्रकाश मिश्रा बलरामपुर यूपी*

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार उत्तर प्रदेश शासन व जिला अधिकारी बलरामपुर के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 7 अगस्त को जनपद बलरामपुर के कार्य टीम मंडलीय प्रवर्तन दल के साथ व स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना रेहरा बाजार स्थित ग्राम में खटीकनडीह,धाकड़गंज,हरिजनडीह व थाना तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चयपुरवा व तुलसीपुर पोखरा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 52 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व मौके पर लगभग 1000 कुं॰ लहन नष्ट की गई। दिनांक 1 अगस्त 2020 से से चलाए जा रहे अभियान में अब तक कुल 65 छापे मारे गए जिसमें करीब 155 लीटर शराब बरामद की गई एवं 2000 किलो लहन मौके पर किया जा चुका है।अभियान के तहत दुकानों का भी नियमित किया जा रहा है प्रवर्तन कार्य में पुलिस विभाग का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments