छत्तीसगढ़/रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. वहीं आज स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 173 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 143 और रायगढ़ जिले से 30 मरीज शामिल है. रायपुर जे मरीजों में टिकरापारा, कोटा,समता कॉलोनी, शंकर नगर, नया रायपुर, धरसींवा, चौबेकॉलोनी, डीडी नगर, सरस्वती नगर, शैलेन्द्र नगर, सिंघु वाटिका तेलीबांधा, अवन्ति विहार, फाफाडीह नाका समेत कई इलाको से मरीज मिले है. बता दें कि कल प्रदेश में 808 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. और 249 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 158 लोगों की कोरोना से मौत हो चूँकि है.

0 Comments