Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं ::उघैती थाने में शांति समिति की हुई बैठक, पर्व-त्योहार को लेकर प्रशासन का निर्देश जारी/रिपोर्ट अकरम मलिक

 बदायूं उघैती 

बुधवार को उघैती थाना परिसर में सीओ बिल्सी  संजय कुमार रेड्डी अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश चौहान में आगामी दुर्गापूजा, विजयदशमी एवं मुहर्रम आदि त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  हिन्दु-मुस्लिम पर्व पर दोनों सम्प्रदायों के लोगों से अपील करते हुए शांति व आपसी सद्भाव बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। दुर्गापूजा व मुहर्रम का पर्व नजदीक आ गया है जिसे सरकार का गाइडलाईन के अनुसार लॉकडाउन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से मनाने में हिन्दु और मुसलमान दोनों एक-दूसरे का सहयोग करें और भाईचारा बनाये रखे। शासन की गाइडलाइन और लॉकडाउन के नियमों पर राकेश चौहान ने कहा कि पुरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। इस बार मुहर्रम में जुलूस पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी एवं दशहरा में भी प्रतिमा स्थापित नहीं होगी और न ही कोई मेला लगेगा।

लॉकडाउन का खयाल रखते हुए त्योहार मनाने की अपील
बताया गया   उघैती सीओ बिल्सी  संजय कुमार रेड्डी ने त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि लॉकडाउन का ख्याल करते हुए त्योहार मनाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए आपलोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। ताकि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाभाव का वातानरण कायम रहे। थाना प्रभारी राकेश चौहान ने भी  क्षेत्र के लोगों से अपील की  अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी  समझ कर  मास्क को साथ लेकर चलें किसी भी खुराफाती तंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  और किसी प्रकार की नई परंपराओं को भी चालू नहीं किया जाएगा अगर किसी भी प्रकार कहीं पर भी नई परंपरा या खुराफाती तंत्र सामने आता है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी मौके पर, एसआई  सुशील पवार  एसआई  संजय  सिंह रामवीर सिंह महावीर सिंह और समस्त स्टाफ मौजूद रहा जनप्रतिनिधि व समाज के बुद्धिजिवी लोग मौजूद थे। इसरार चंद्रभान सिंह मोहम्मद शमशाद इरफान खान हेमेंद्र सिंह राजवीर सिंह नईम अहमद फरीद हफिज हरि भगवान गुप्ता शिशुपाल सिंह विपिन प्रधान मेहंदी हसन करतार सिंह यादव नितिन गुप्ता रामअवतार बर्मा वीरू उर्फ प्रधान भाई।
निर्णय:मुहर्रम में जुलूस निकालने और दशहरा में मूर्ति बनाने पर पाबंदी
सीओ बिल्सीथाना प्रभारी ने पीस कमेटी की मीटिंग की

रिपोर्ट .अकरम मलिक

Post a Comment

0 Comments