उझानी
नगर पालिका परिषद की अनदेखी के चलते नगर में सफाई व्यवस्था चौपट सी नजर आ रही है नगर में जगह जगह कूड़े और गंदगी के ढेर होने से नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर के किला खेड़ा मैं नाली नालों में कीचड़ भरा होने से गंदी बूह आती है सफाई कर्मचारी गलियों में सफाई के लिए नहीं आते हैं भीषण गंदगी से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है सूत्रों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हो पा रही है किला खेड़ा वार्ड नंबर 13 इसमें कई सप्ताह से सफाई नहीं हुई है यहां सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव मुजाहिद रजा खान ने कहा अगर 48 घंटे के अंदर किला खेड़ा मैं सफाई सुचारू रूप से नहीं की गई तो अधिशासी अधिकारी का पुतला नगर के चौराहे पर दहन करेंगे इस मौके पर जरीना बेगम बानो बेगम इस्लाम वीर पाल यादव मुन्नी देवी परवीन हीना शबनम मोहम्मद मियां आदि

0 Comments