Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं:: उघैती पुलिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया हेलमेट चोरी का आरोप /रिपोर्ट अकरम मलिक

उघैती।  
रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान चलान करते वक्त पुलिस का मुचेटा भाजपा के मंडल अध्यक्ष से हो गया। चालान से नाराज मंडल अध्यक्ष पुलिस से भिड़ गए। मंडल अध्यक्ष ने तीन दिन में एसआई  का ट्रांसफर कराने का एलान कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ बिल्सी ने किसी तरह मामले को शांत कर दिया है।
मास्क एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। इस दौरान आम जनता चेकिंग से परेशान हो रही है। लेकिन भाजपा के उघैती मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा का उप निरीक्षक सुशील पंवार ने चालान कर दिया, तब बखेड़ा खड़ा हो गया। चालान से नाराज मंडल अध्यक्ष पुलिस से भिड़ गए पुलिस पर लाइसेंस हेलमेट छीनने का आरोप लगा दिया। तीन दिन में थाने से ट्रांसफर कराने की चेतावनी भी दे डाली। काफी नोकझोंक के बीच मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की खबर मिलने के बाद सीओ बिल्सी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने फिलहाल मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर दिया है। एसआई सुशील पवार ने बताया, पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। लेकिन उन्होंने बिना परिचय के अभद्रता करने शुरू कर दिया।

वर्जन
ऐसा मामला मेरे कोई संज्ञान में नही है मेरे संज्ञान आते ही एसएसपी के लिए पत्र देकर जाँच कराई जाएगी ।

अशोक भारतीय
जिलाध्यक्ष भाजपा (बदायूं)

बर्जन
   रात्रि चेकिंग के दौरान यह घटना घटी है मै दीखबा रहा हूँ ,बाकी जांचोपरांत सच्चाई सामने आएगी ।
 
राकेश चौहान
थानाध्यक्ष 

Post a Comment

0 Comments