अयोध्या में एंट्री पर बैन, जानें क्या है सुरक्षा के इंतजाम
अयोध्या में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों के मोबाइल नंबर सहित पूरा ब्यौरा नोट कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। हम किसी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या नगरी में प्रवेश नहीं करने देंगे। निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है और एक साथ चार से अधिक लोग कहीं एकत्र नहीं हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि बाजार और दुकानें खुली रहेंगी लेकिन कोविड-19 नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। अयोध्या के निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की सुविधा रहेगी।
एसएसपी ने बताया कि मंदिर अैर मस्जिद खुले रहेंगे लेकिन भूमिपूजन के अलावा बुधवार को कोई अन्य धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा। अयोध्या में रह रहे लोगों की चेकिंग की जा रही है ताकि सुनिश्चित हो सके कि कोई बाहरी व्यक्ति यहां आकर नहीं टिका है। शहर में संवेदनशील जगहों पर पिकेट लगायी गयी हैं और पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं।
आज से एक साल पहले 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 को निरस्त किया गया था
इत्तेफाक से जिस दिन राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दुत्व के आंदोलन की अगुवाई करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में शिलान्यास करेंगे उसी दिन जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करने की पहली वर्षगांठ भी है। पांच अगस्त के दिन ही एक साल पहले धारा 370 को समाप्त कर भाजपा ने विचारधारा से जुड़े अपने एक अन्य प्रमुख वादे को पूरा किया था।

0 Comments