Ticker

6/recent/ticker-posts

सुशांत मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा - बिहार पुलिस को जांच करने का अधिकार नहीं/ब्यूरो रिपोर्ट


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच पर अब मुंबई और बिहार पुलिस आमने - सामने आ गई है। 

इस मामले पर पहली बार मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार के अपने बयान में पहले किसी पर शक नहीं जताया था। उन्होंने कहा रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के सबूत नहीं मिले हैं।

ब्रेकिंग
नोएडा के सेक्टर 11 के मेट्रो हॉस्पिटल में लगी आग 

वहीं, पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारैंटाइन किए जाने पर कमिश्नर परमबीर ने कहा कि यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका का मुद्दा है। उन्होंने कहा बीएमसी के अफसर पर अपने हिसाब से इस मामले में काम कर रहे हैं।


कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, सुशांत की मौत की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट 14 जून को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। आत्महत्या के मामले में पहले 'एडीआर' दर्ज की जाती है। अभी भी इन्वेस्टिगेशन जारी है और हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि सुशांत मामले में  डिटेल इन्वेस्टिगेशन की गई है। इसमें अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। कई एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम से भी मशविरा लिया गया है।



'जांच के दौरान अभिनेता के घर पर मौजूद सभी लोगों के बयान 16 जून को दर्ज किए थे। इनमें उनकी तीन बहनें और उनके पिता शामिल हैं। यही नहीं उनके जीजा सिद्धार्थ तमर और ओपी सिंह का बयान भी साइन स्टेटमेंट लिया गया है। किसी ने अपने बयान में हत्या का शक नहीं जताया था।'

Post a Comment

0 Comments