बदायूं। अंध विश्वास के जाल में फंसी एक महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने
दो साल तक यौन शोषण की घटना को अंजाम देता रहा। महिला के विरोध करने पर
उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता और शादी का झांसा देने
लगा। किसी तरह से पीडि़त महिला तांत्रिक के चंगुल से छूटकर थाना कोतवाली
पहुंची और अपबीती बताई। कोतवाली पुलिस ने राहत न मिली तो पीडि़त महिला
एडीजी के दरबार में पहुंच गयी। तेजतर्रार एडीजी ने मामले को गंभीरता से
लेते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की
है।
वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने बाली एक महिला ने एडीजी को दिये
प्रार्थना पत्र में कहा है कि औरंगजेब पुत्र साबिर अली जो झाडफ़ूस कर
तांत्रिक का काम करता है। करीब दो साल पूब महिला की तबियत खराब हो गयी इस
दौरान तांत्रिक औरंगजेब ने गांरटी से सही करने की बात कही और महिला पर
तांत्रिक विद्या चलाने लगा। कुछ ही दिनों में तांत्रिक औरंगजेब ने महिला
को अपने जाल में फंसा कर बदायूं में छोटे-बड़े सरकार पर चादरपोशी करने के
बहाने घर से बुला लाया और एक कमरे में बंद करके उसके साथ कई दिन तक
बलात्कार किया। बलात्कार की घटना को अंजाम देकर उक्त तांत्रिक कोई नशीला
पदार्थ खिलाकर बरेली ले गया जहां उसके एक दूर कमरे में रखा और महिला का
जबरजस्ती यौन शोषण किया। कुछ दिनों बाद फिर वह कोतवाली क्षेत्र में आया
और उसी कमरे में बंद रखा।
बीती ०3 जुलाई को आरोपी तांत्रिक औरंगजेब ने महिला का ने सिर्फ यौन शोषण
किया बल्कि अपने दो साथियों से भी महिला का बलात्कार कराया। घटना के बाद
सुबह को पीडि़त महिला किसी तरह से कोतवाली पहुंची और अपबीती बताई।
कोतवाली पुलिस ने जब महिला की बात को ध्यान नही दिया तो पीडि़त महिला
एडीजी बरेली जोन के दरबार में पहुंच गयी। तेजतर्रार एडीजी बरेली जोन
बरेली ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर तीन दिन में रिपोर्ट भेजने के
आदेश दिये है।

0 Comments