Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल के उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र राकेश सिंह पहुंचे श्रावस्ती/रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला

श्राबस्ती

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल सीमा सुरक्षा से सटे गांव का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीआईजी डॉ राकेश सिंह द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित गांव सीमा सुइया,मदारगढ़, हकीम पुरवा, भरथा, रोशन गढ़ असना हरिया,तुरुषमा आदि गांव में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
इंडो नेपाल सीमा पर ड्यूटी पॉइंट्स को चेक किया तथा सभी सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। 
डीआईजी द्वारा मौके पर उपस्थित राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भर्मण रहकर अपने अपने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए डीआईजी राकेश सिंह द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण कराया तथा से शिकायतों को सिर्फ निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


जिला व्यूरो चन्द्र प्रकाश शुक्ला 
श्रावस्ती

Post a Comment

0 Comments